छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यो में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना , अलर्ट जारी

नई दिल्ली , 09-07-2022 5:11:46 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यो में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना , अलर्ट जारी
नई दिल्ली 08 जुलाई 2022 -  मॉनसून का असर अब पूरे देश पर दिखने लगा है। कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ऊपर से भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने पंजाब , चंडीगढ़ , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , ओडिशा , छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात , केरल , तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और कर्नाटक जैसे कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार रात से अगले दो दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश , पश्चिमी उत्तर प्रदेश , पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , दिल्ली और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ बारिश का अनुमान है।

महाराष्ट्र में पहले से ही लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अगले 24 घंटों के लिए मुंबई और गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में लोगों के समंदर के तट पर जाने पर रोक लगा दी गई है। IMD के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 तारीख को भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात में पहले से भारी बारिश हो रही है और कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। यहां 11 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी इलाकों की बात करें तो 8-9 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 9 जुलाई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों के लिए 8 और 9 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक ये स्थिति बनी रहेगी।

IMD ने कहा कि इसी अवधि के दौरान ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण 12 से 13 जुलाई के दौरान दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH