कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना पेड़ गिरा , एक बच्चे की मौत और 20 घायल

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 250 साल पुराना पेड़ गिरा , एक बच्चे की मौत और 20 घायल
नई दिल्ली 08 जुलाई 2022 -  चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल (Chandigarh School Accident) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. स्कूल परिसर में एक पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि इस घटना में कई अन्य छात्र घायल हो गए. सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल डिफेंस और पुलिस के कर्मचारी पहुंचे जो पेड़ काटने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में जो पेड़ गिरा वह लगभग 250 साल पुराना पीपल का पेड़ था. यह घटना स्कूल में लंच के समय पर हुई और उस दौरान करीब 15 बच्चे पीपल के पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे. घटना की सूचना पाते ही  मौके पर एसएसपी कुलदीप चहल पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक स्टॉफ कर्मचारी समेत कुल 20 लोग घायल हो गए हैं. दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही जिन्हें में पीजीआई रेफर किया गया है जबकि वहीं 10 बच्चों को सेक्टर 16 के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने हादसे की वजह की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

घायल बच्चों से मिलने डीसी और दूसरे बड़े प्रशासनिक अफसर असपताल पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि जो पेड़ गिरा उसे हैरिटेज ट्री का दर्जा मिला हुआ था. स्कूल में पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी पहुंच गए और स्कूल के बाहर स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया. स्कूल प्रशासन पेड़ को हटवानें में जुटा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH