पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन , भारत मे एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान

नई दिल्ली , 09-07-2022 1:27:00 AM
Anil Tamboli
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन , भारत मे एक दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान
नई दिल्ली 08 जुलाई 2022 -  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई. जिसके बाद उनका निधन हो गया. पीएम मोदी (PM Modi), कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से लेकर भारत के बड़े-बड़े लीडर्स ने उनकी मौत पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं. वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान (Japan) और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

पीएम ने आगे लिखा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी. अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे शिंजो आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला. वह हमेशा की तरह मजाकिया थे. मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी. उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उन्होंने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।

पीएम मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा. आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. मिस्टर अबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है. मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान से उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH