प्रधानमंत्री मोदी के खास मित्र को मारी गोली , हॉस्पिटल में लड़ रहे है जिंदगी और मौत से जंग

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री मोदी के खास मित्र को मारी गोली , हॉस्पिटल में लड़ रहे है जिंदगी और मौत से जंग
नई दिल्ली 08 जुलाई 2022 -  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर ने एक कार्यक्रम के दौरान जब शिंजो आबे स्पीच दे रहे थे, तब सीने पर गोली मार दी। जापानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर जापान नौसेना का पूर्व सैनिक है। 

इस बीच जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि शिंजो की हालत गंभीर है और उन्हें बचान के पूरी कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि शिंजो आबे पर ये हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हमलावरों के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। विस्तृत जानकारी सामने आने पर ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इस बीच हमले की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा है कि मैं अपने प्रिय दोस्त शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उन्होंने शिंजो आबे, उनके परिवार व जापान के नागरिकों के लिए प्रार्थना की है।

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नारा शहर में शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और यहां जब वे स्पीच दे रहे थे तो अचानक गोली चलने के कारण वे नीचे गिर गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का भी कहना है कि जब शिंजो आबे भाषण दे रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई थी। शिंजो आबे को सीधे सीने में ही गोली मारी गई थी।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खबर से भारत भी सकते हैं। दरअसल शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं और जब भी दोनों राजनयिकों की मुलाकात होती थी तो दोनों में एक अलग ही गर्मजोशी देखने को मिलती थी। प्रधानमंत्री रहते हुए जब शिंजो आबे भारत आए थे तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपने साथ वाराणसी दर्शन के लिए भी लेकर गए थे और दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने यहां साथ में गंगा आरती की थी। इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। शिंजो आबे ने पूरी आस्था के साथ PM मोदी के साथ गंगा आरती की थी। जब शिंजो आबे भारत से रवाना हुए थे तो उनके दोस्त यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवद् गीता भी भेंट की थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH