स्पाइसजेट को DGCA का कारण बताओ नोटिस , विमान में 18 दिनों में 8 बार आई तकनीकी खराबी

नई दिल्ली , 07-07-2022 8:04:34 AM
Anil Tamboli
स्पाइसजेट को DGCA का कारण बताओ नोटिस , विमान में 18 दिनों में 8 बार आई तकनीकी खराबी
नई दिल्ली 06 जुलाई 2022 -  एविएशन कंपनी स्पाइसजेट को नागरिक उड्डयन महानियंत्रक की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें स्पाइसजेट के विमानों में लगाकार तकनीकी खराबी की शिकायत सामने आ रही है। जिसके बाद DGCA  ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया कि स्पाइसजेट एयरलाइन विमान नियम 1937 के तहत सुरक्षित और विश्वसनीय हवाई सर्विस को सुनिश्चित करने में नाकाम रही है।

नागरिक उड्डन महानियंत्रक ने पिछले 18 दिनों में 08 तकनीकी खराबी की घटनाओं के बाद स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया, 'समीक्षा से पता चलता है कि खराब आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण और अपर्याप्त रख रखाव क्रियाएं के परिणामस्वरूप सेफ्टी मार्जिन में गिरावट आई है।' DGCA ने स्पाइसजेट को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है।

DGCA ने सितंबर 2021 में स्पाइसजेट का मूल्यांकन किया था। तब पता चला था कि एयरलाइन कैश-एंड-कैरी मॉडल पर काम कर रही है। कंपनी ने सप्लायर को भुगतान नहीं किया है। जिस कारण स्पेयर पार्ट्स में कमी आई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने ट्वीट किया कि सुरक्षा में बाधा डालने वाली छोटी गलती की भी गहन जांच की जाएगी। वह सुधार किया जाएगा।

      - 18 दिनों में 8 बार तकनीकी खराबी -

- 05 जुलाई को स्पाइसजेट बोइंग 737 मालवाहक को कोलकाता से चोंगकिंग के लिए संचालित करने के लिए निर्धारित था। टेक-ऑफ के बाद मौसम रडार वेदर नहीं दिखा रहा था। जिसके बाद पायलट इन कमांड ने कोलकाता लौटने का फैसला किया।

- 05 जुलाई को कंपनी के दो विमानों को आपात स्थिति में उतारना पड़ा। पहली लैंडिंग दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के बोइंग 737 की हुई। इस विमान को फ्यूल इंडिकेटर में खराबी के चलते कराची में उतारना पड़ा। वहीं कांडला से मुंबई जा रहे विमान की विंडशील्ड में उड़ान के बाद दरार आ गई। करीब 23,000 फीट ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

- 02 जुलाई को दिल्ली-जबलपुर उड़ान में पांच हजार फीट ऊंटाई पर धुआं फैल गया। इसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।

- 19 जून को पटना-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में उड़ान के बाद आग लगी, तो पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उसी दिन दिल्ली-जबलपुर विमान को तकनीकी खराबी से लौटना पड़ा।

- 24 और 25 जून को भी तकनीकी खामी के कारण दो उड़ानें रद्द की गई थीं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
छत्तीसगढ़ - चोरों के हौसले बुलंद, थाने में जप्त मेटाडोर को किया पार, पुलिस को नही लगी भनक
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन, ईलाज के दौरन ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फाँसी लगाने से पहले पति के साथ..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारो को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक सहित दो लोगो की मौत
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
जांजगीर चाम्पा - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते सटोरिया मुकुंद केशरवानी गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
छत्तीसगढ़ - 05 साल की मासूम के साथ हैवानियत, रेप करने में हुआ नाकाम तो बोरे में बांध कर फेंका
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH