कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या , जेल जाने से बचने के लिए पुलिस को बताई यह कहानी

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या , जेल जाने से बचने के लिए पुलिस को बताई यह कहानी
गरियाबंद 03 जुलाई 2022 -  गरियाबंद जिले के ग्राम सढ़ौली में पिता-पुत्र के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई धक्का-मुक्की में सिर पर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। मामले में जेल जाने से बचने आरोपी बेटे ने पुलिस को पहले दूसरी कहानी बताई, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आरोपी बेटे की सच्चाई सामने आ गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामला ग्राम सढ़ौली का है। मृतक सोहित यादव आदतन शराबी है। जिसके चलते रोज घर में वाद विवाद होता था, इससे तंग आकर उसके पुत्र संतोष यादव ने उसकी हत्या कर दी। पहले आरोपित ने पुलिस को खुद रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता सोहित यादव मिर्गी बीमारी के कारण चक्कर खाकर खाट से जमीन पर गिर गया जिससे सिर में चोट आई है। जिसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद ले गए, यहां डाक्टरों ने चेक करने पर उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पीएम कराया। 

शार्ट पीएम रिपोर्ट और शव के निरीक्षण और स्वजनों से पूछताछ में पता चला कि सोहित की मौत का कारण दूसरा है। जांच में पता चला कि मामूली विवाद को लेकर पिता पुत्र में धक्का मुक्की हुई। इस दौरान पुत्र ने मारपीट करते हुए उसके सिर को दीवार में ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया और ग्राम सढ़ौली में गोठान के पास से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। इसके साथ ही घटना के वक्त पहने खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH