एक तरफ संकट में सरकार तो दूसरी तरफ राज्यपाल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजेटिव

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक तरफ संकट में सरकार तो दूसरी तरफ राज्यपाल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजेटिव
मुम्बई 22 जून 2022 -  महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार पर मंडरा रहे गहरा संकट के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यपाल का इलाज एच एन रिलायंस अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। बताया गया कि मंगलवार - बुधवार की दरमियानी रात राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित पाए गए। देर रात उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं सूत्रों का दावा है कि कोश्यारी की बीमारी के चलते एक और राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है।

दावा किया जा रहा है कि गोवा के राज्यपाल श्रीराधर पिल्लई को महाराष्ट्र में राजभवन का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। राज्य में महाराष्ट्र सरकार राजनीतिक संकट से गुजर रही है। महाविकास अघाड़ी की तीन पार्टियों - शिवसेना , कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार में शिवसेना के 35 विधायक बागी हो गए हैं। बागी विधायकों की अगुवाई कर रहे शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। एकनाथ शिंदे समेत सभी बागी विधायकों ने मांग की है कि शिवसेना बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाए। सूरत से गुवाहाटी पहुंचने पर एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने शिवसेना नहीं छोड़ी है, बल्कि बालासाहेब ठाकरे के दिखाए हिंदुत्व के रास्ते पर चल रहे हैं।

HB

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH