BIG BREAKING - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस ने लिया हिरासत में , विधायक विकास उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BIG BREAKING - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस ने लिया हिरासत में , विधायक विकास उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली 13 जून 2022 -  प्रवर्तन निदेशालय-ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस की तीखी नाेकझोंक भी हुई। बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रदर्शन में शामिल रायपुर से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10 बजे ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुच गए थे। वहां प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, केंद्र सरकार, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर केंद्र की सरकार द्वारा की जा रही नफरत और डर की राजनीति को जनता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित सभी बड़े नेता मौजूद थे। कुछ देर बाद वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंचे। बाद में सभी लोग राहुल गांधी के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय की ओर रवाना हुए। 

पुलिस की बेरीकेडिंग की वजह से प्रदर्शन कई टुकड़ों में बंट गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ED दफ्तर के बाहर सड़क पर डिटेन कर लिया गया। वहां पुलिस ने भारी बेरीकेट, गाड़ियां लगाई थीं। वहीं मुख्यमंत्री के चारो तरफ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की भारी तैनाती कर उनका कहीं भी जाना रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ मौजूद छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने उनको सुरक्षा घेरे में ले लिया। 

इस बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारी सीएम को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा, पुलिस उनके सुरक्षा अधिकारी से बात करे। बाद में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वे लोग सीएम को किसी दूसरी गाड़ी में नहीं ले जाने जाने देंगे। उनकी गाड़ी मंगाई जाए, वे सीएम को ले जाएंगे। बाद में पुलिस सीएम सुरक्षा की गाड़ी मंगाने को तैयार हुई।

मुख्यमंत्री ने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा, कानून का राज कहां है। यहां तो तानाशाही चल रही है। सेंट्रल एजेंसीज का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने लोगो को बचाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सोनिया गांधी जब ED के सामने पेश होंगी इस से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कितनी भी दिल्ली पुलिस बैरिकेटिंग करले, कितना भी प्रयास करके।सत्य को जीत होगी।

विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर से निकलते समय ही रोक दिया। यहां भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कांग्रेस नेता नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। सभी को गिरफ्तार कर बसों में बिठा लिया गया। वहां से सभी को अलग-अलग थानों में ले जाया गया है।

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी के साथ ED दफ्तर तक मार्च की अनुमति मांगी थी। एक दिन पहले पुलिस प्रशासन ने ऐसी अनुमति देने से मना कर दिया। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर की सड़कों पर अवरोध लगा दिया गया। सोमवार को कांग्रेस नेता अलग-अलग जत्थों में प्रदर्शन करने निकले

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH