छत्तीसगढ़ में हुई अनूठी शादी , दूल्हा एक और दुल्हन दो , दोनों दुल्हनों की गोद में बच्चा

कोंडागांव , 11-06-2022 1:22:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में हुई अनूठी शादी , दूल्हा एक और दुल्हन दो , दोनों दुल्हनों की गोद में बच्चा
कोंडागांव 10 जून 2022 - आपने अजीबोगरीब जोड़ियों के बीच शादी जैसे अनूठे किस्से तो कई पढ़े होंगे लेकिन एक दूल्हा और दो दुल्हन दोनों की गोद में अपने-अपने बच्चे ऐसी शादी संभवत: आपने इससे पहले कभी नहीं सुनी होगी। ऐसा हुआ है छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में। 

दरअसल एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ एक ही मंडप में शादी रचाई। सबसे खास बात इस शादी में यह थी कि दूल्हा दो बच्चों का पिता है। दोनों प्रेमिकाओं से उसे एक-एक बेटी भी है। शादी रचाने के लिए दोनों दुल्हनें अपनी बेटियों को लेकर मंडप में पहुंचीं थीं। शादी के बाद दूल्हे ने दोनो दुल्हनों का साथ जीवनभर निभाने की बात कही। 

केशकाल जिले के ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला में यह अनूठी शादी संपन्न हुई। गांव के रजन सिंह सलाम से आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजन सिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजन सिंह को आंवरी गांव की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया। रजनसिंह और सन्नों का प्रेम इतनी तेजी से परवान चढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजन सिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजन सिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजन सिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।

कार्ड भी था अनूठा विवाह समारोह के लिए समाज और परिवार की रजामंदी के बाद शादी कार्ड छपवाए गए। उसमें दूल्हे के रूप में रजन सिंह और दुल्हन के खाने में दोनों ही युवतियों का नाम लिखवाया गया। इसके बाद 8 मई को लगन और टिकावन रखा गया। इस शादी समारोह में आस पास के 500 से 600 ग्रामीण शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ में हुई अनूठी शादी , दूल्हा एक और दुल्हन दो , दोनों दुल्हनों की गोद में बच्चा

ताज़ा समाचार

आरती के दौरान मंदिर की छत ढही, मलबे में दबकर तीन बच्चियों की मौत और 04 बच्चे घायल
आरती के दौरान मंदिर की छत ढही, मलबे में दबकर तीन बच्चियों की मौत और 04 बच्चे घायल
पति ने महज 01 हजार में किया पत्नी की इज्ज़त का सौदा, दरिंदो ने बारी बारी से बनाया हवस का शिकार
पति ने महज 01 हजार में किया पत्नी की इज्ज़त का सौदा, दरिंदो ने बारी बारी से बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - तंत्र मंत्र से पैसा सौ गुना करने के नाम पर जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख की ठगी, दो ठग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - तंत्र मंत्र से पैसा सौ गुना करने के नाम पर जमीन कारोबारी से साढ़े तीन लाख की ठगी, दो ठग गिरफ्तार
बहु से देह व्यापार कराना चाहते थे ससुराल वाले, परेशान होकर बहु ने उठाया यह कदम
बहु से देह व्यापार कराना चाहते थे ससुराल वाले, परेशान होकर बहु ने उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - कलेक्ट्रेट परिषर में अधेड़ ने खुद पर मिट्टीतेल डालकर लगाई आग, मची अफरातफरी
छत्तीसगढ़ - कलेक्ट्रेट परिषर में अधेड़ ने खुद पर मिट्टीतेल डालकर लगाई आग, मची अफरातफरी
मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, सरकार बढ़ाने जा रही है शराब की कीमत, 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब
मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, सरकार बढ़ाने जा रही है शराब की कीमत, 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब
छत्तीसगढ़ - मोहरा एनीकट में नहाने के दौरान दो छात्र डूबे, 18 घंटे बाद दोनो के शव बरामद
छत्तीसगढ़ - मोहरा एनीकट में नहाने के दौरान दो छात्र डूबे, 18 घंटे बाद दोनो के शव बरामद
छत्तीसगढ़ - सट्टा किंग सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - सट्टा किंग सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक महिला और दलाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - रिहायशी इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक महिला और दलाल गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - सरकारी गोदाम के पीछे जुआ खेलते करण बघेल सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, नगद और तास जप्त
जांजगीर चाम्पा - सरकारी गोदाम के पीछे जुआ खेलते करण बघेल सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, नगद और तास जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH