छत्तीसगढ़ में आज शाम से हो सकता है मौषम में बदलाव , गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर , 07-06-2022 10:47:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज शाम से हो सकता है मौषम में बदलाव , गर्मी से मिलेगी राहत
रायपुर 07 जून 2022 -  प्रदेश में मंगलवार से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। द्राेणि‍का की वजह से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सोमवार को सुबह से लेकर देर रात तक लोग गर्मी से हलाकान रहे। जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहते हुए 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक है।

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से तटीय आंध्रप्रदेश तक और पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

दिन की तपिश के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके चलते ही यहां भी रात में गर्म हवा चल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH