भारत के इन पाँच राज्यो में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना , देखे राज्यो के नाम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत के इन पाँच राज्यो में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना , देखे राज्यो के नाम
नई दिल्ली 06 जून 2022 -  भारत में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। पांच राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई है। ये राज्य हैं - महाराष्ट्र , केरल , कर्नाटक , तमिलनाडु और दिल्ली। केंद्र सरकार पहले ही पांचों राज्यों को ऐहतियातन उपाय करने के लिए पत्र लिख चुकी है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार अलर्ट जारी कर चुकी है कि यदि लोगों ने मास्क लगाने के नियम का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियां दोबारा लगाना पड़ सकती है। 

इस बीच, सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,518 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 9 मरीजो की मौत हुई है। इस तरह देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25,782 हो गई है।

महाराष्ट्र - रविवार को मुंबई में 961 सहित प्रदेश में 1,494 नए केस दर्ज किए गए। एक मरीज की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र में अब तक 8,93,197 मरीज सामने आ चुके हैं। रविवार लगातार चौथा दिन था जब महाराष्ट्र में 1,000 से अधिक मामले सामने आए। बढ़ते मामलों के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों के लिए खुले स्थानों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 1.91 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 343 ताजा केस दर्ज किए गए। यहां अब तक 19,08,730 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 26,212 हो गई है।

केरल - भारत का पहला केस यहीं सामने आया था। ताजा खबर यह है कि यहां फिर से COVID-19 मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को मरीजो की संख्या 1,500 पार कर गई थी, जबकि इस महीने के शुरू में क्रमशः 1,370, 1,278 और 1,465 केस आए थे.

कर्नाटक - कर्नाटक में रविवार को 301 ताजा केस आए और एक की मौत दर्ज की गई। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 39,53,359 हो चुकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH