छत्तीसगढ़ - जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक गिरफ्तार , पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार

रायपुर , 05-06-2022 8:20:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक गिरफ्तार , पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार
रायपुर 05 जून 2022 -  रायपुर की पुलिस ने जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। इस अफसर पर लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप है। सरकारी विभागों में नौकरी लगवा देने की बात कहकर इसने कई लोगों को चूना लगाया है। अब इसे पकड़कर पुलिस पूरे कांड के बारे में पूछताछ कर रही है। खबर है कि कई सालों से अफसर इस काम को अंजाम दे रहा था।

खुलासा तब हुआ जब पचपेड़ी नाका इलाके की एक महिला ने इसके खिलाफ शिकायत की। शादीशुदा महिला को अपने कुछ परिजनों से पता चला कि जल संसाधन विभाग का एक अफसर रुपए लेकर सरकारी नौकरी लगवा देता है। महिला ने साल 2018 में अफसर डी.पी. गेडाम से मिली। महिला ने बताया कि परिवार का खर्च चलाने के लिए वो एक प्राइवेट संस्था में काम कर रही है मगर सरकारी नौकरी की उसे जरूरत है।

यह देखकर डी.पी. गेडाम ने कह दिया कि वो कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवा चुका है। उसकी कई विभागों में जान-पहचान है। महिला ने उसकी बातों में यकीन कर लिया। डी.पी. गेडाम ने महिला से यहां तक कहा कि अगर वो किसी वजह से नौकरी नहीं लगवा सका तो ब्याज समेत रुपए लौटा देगा। महिला ने बातों आकर डेढ़ लाख रुपए दे दिए।

अब तक महिला को न नौकरी मिली ना ही रुपए। महिला ने बताया कि अफसर ने सिविल लाइंस स्थित अपने ऑफिस में बुलवाकर रुपए लेने के बाद कभी दो महीने बाद आओ कभी तीन महीने बाद आओ कहता रहा। फिर दावा किया कि चुनाव के बाद को पक्का नौकरी लगवा ही देगा। चुनाव खत्म हुए भी काफी वक्त हो गया। महिला रुपए या नौकरी मिल जाने की आस में किसी से अब तक कुछ नहीं कहा मगर अब महिला के सब्र का बांध टूट गया। उसने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की। इसके बाद गेडाम को इस केस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH