छत्तीसगढ़ के पौने दो लाख अनियमित कर्मचारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर , जाने वजह

रायपुर , 04-06-2022 3:31:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के पौने दो लाख अनियमित कर्मचारी जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर , जाने वजह
रायपुर 04 जून 2022 -  प्रदेश में विभिन्न विभागों के करीब 01 लाख 80 हजार अनिमित कर्मचारी एक सितंबर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी संघ ने बूढ़ातालाब धरनास्थल पर चेतावनी सभा की। कर्मचारी संघ का कहना था कि सरकार समय सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करे।

प्रांतीय अध्यक्ष रवि गडपाले व प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि चेतावनी सभा में 32 से अधिक कर्मचारी संगठन के लाखों अनियमित कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय अवकाश पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि 10 दिन में नियमितीकरण होगा, लेकिन अब साढ़े तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं।

पिछले तीन वर्षों में नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। सरकार कर्मचारियों का डाटा भी इकट्ठा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों की ओर सरकार को ध्यान दिया जाना चाहिए। आज की हड़ताल में 32 संगठनों का समर्थन प्राप्त था।

ये हैं मांगें

01 - समस्त अनियमित कर्मचारी-अधिकारियों को नियमित किया जाए।

02 - पिछले वर्षों में निकाले गए, छंटनी किए गए, अनियमित कर्मचारियों की बहाली हो।

03 - शासकीय सेवाओं में आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए।

04 - अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालीन किया जाए।

05 - न्यायालय में चल रहे 15 अनियमित मुकदमे वापस लिए जाएं।

अनियमित कर्मचारी महासंघ का कहना था कि शुक्रवार को उनकी चेतावनी सभा की वजह से उनसे जुड़े सभी 32 विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। अनियमित कर्मचारियों की सभी मांगें जायज हैं और इन पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से विभागों के काम की रफ्तार और रुक जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH