मानसून ने पकड़ी रफ्तार , जाने कब किस राज्य में दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मानसून ने पकड़ी रफ्तार , जाने कब किस राज्य में दस्तक देगा मानसून
नई दिल्ली 02 जून 2022 -  मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तक मानसून सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और उसकी राह में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है। मौसम विभाग ने साथ ही इस साल अच्छी बारिश के भी संकेत दिए हैं। IMD ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में भी प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। देश के अन्य राज्यों में भी मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है

जानें किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून

- मानसून 25 जून तक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आसपास के राज्यों में पहुंच सकता है।

- 15 जून के आसपास छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

- 10 जून तक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मानसून के दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में अगले 4 दिनों में तेज आंधी और पानी आने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। IMD ने उत्तर बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट कर दिया है। दिल्ली में अगले 5 से 6 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी और उमस के कारण मई और जून में भी इसी तरह के तेज तूफान आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड समेत देश में इस मानसून सीजन में पहले के अनुमान से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। रांची में बीते 24 घंटे में बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 15 जून के आसपास प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। वहीं मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां थम गई है, जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH