छत्तीसगढ़ पहुँचा मानसून ??? , मौषम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश की जताई संभावना

रायपुर , 31-05-2022 6:43:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पहुँचा मानसून ??? , मौषम विभाग ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश की जताई संभावना
रायपुर 31 मई 2022 -  केरल में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते मंगलवार को बहुत से क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। हालांकि अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

सोमवार को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। देर शाम मौसम बदला और राजनांदगांव सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश हुई। बादल छाने व हल्की बारिश के चलते उमस भी थोड़ी कम रही।

रायपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान महासमुंद में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल में मानसून समय से पहले पहुंचा है तो निश्चित रूप से प्रदेश में भी मानसून समय से पहले पहुंचने के आसार है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मनोरा में 2 सेमी, जशपुरनगर में एक सेमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभगा का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.2 29.9

बिलासपुर 36.0 27.8

दुर्ग 39.2 27.4

जगदलपुर 38.9 24.7

अंबिकापुर 38.0 24.8

पेन्ड्रा 38.8 24.5

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH