सक्ती में शिकारी बने शिकार , एक शिकारी पँहुचा उपर और तीन गए जेल के अंदर

सक्ती , 29-05-2022 11:35:04 PM
Anil Tamboli
सक्ती में शिकारी बने शिकार , एक शिकारी पँहुचा उपर और तीन गए जेल के अंदर
सक्ती 29 मई 2022 -  नव गठित सक्ती जिले में जंगली सुअर का शिकार करने गए ग्रामीण खुद ही शिकार हो गए. हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रास्ते मे खेत मे जंगली जानवरों का शिकार करने बिजली के तार बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हुई है पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगरदा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा का ग्रामीण रामजी कवंर अपने पांच साथियों के साथ कोरबा क्षेत्र के कालाभाठा पहाड़ गांव के जंगल में रात को जंगली सुअर का शिकार करने गया था. जहां रास्ते में पड़ने वाले खेत मे पहले से ही कुछ लोगों ने जंगली जानवर का शिकार करने 11 KV बिजली के तार फैला रखा था, जिसकी चपेट में रामजी कंवर आ गया और मौके पर ही झुलस कर उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई के डर से रामजी के साथी उसे वहीं छोड़ कर भाग निकले और घर आ गए. रामजी के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और रामजी के साथियों से पूछताछ की कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने सारी सच्चाई पुलिस को बताई, जिसके बाद पुलिस ने खेत मे विद्युत के तार फैलाने वाले आरोपियों की खोज शुरू कर संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

इतना ही नहीं बिजली के तार की चपेट में आए रामजी लाश पास को नहर में फेंक दिया था. जो बहते हुए दो दिन बाद सामने आई. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने 27 मार्च को रामजी के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाई थी, जिसके दो दिन बाद नहर में तैरता हुआ शव दिखाई दिया जो रामजी कंवर का था. शव को पीएम के लिए भेजा गया. पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक से होने की जानकारी मिली है. पकड़े गए तीनों आरोपी लीलाधर सिंह , दिलीप सिंह और मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH