यह खबर छत्तीसगढ़ के हर उस माता पिता के लिए है जिनकी बेटियां उम्र की उस दहलीज पर पहुँच गई है जँहा फिसलने का खतरा है
रायपुर , 24-05-2022 7:34:23 PM
रायपुर 24 मई 2022 - राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है लगभग हर दिन राजधानी रायपुर के अलग अलग हिस्सों से लूट , हत्या , बलात्कार और चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही है।
लेकिन आज जो मामला सामने आया है वो हर उस माँ बाप को सोचने के लिए मजबूर कर देगा की जिस बेटी को उन्होंने नाजो अंदाज़ पालते हुए हर ख्वाइश को पूरा कर उसे छोटा से बड़ा किया वह कही उन्हें धोखा देकर कही गलत रास्ते मे तो नही जा रही है।
ताजा मामला राजधानी रायपुर का है जहां दो युवतियां आपस में भिड़ गईं बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम का है, जहां गैलरी में दो युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों युवतियां बॉयफ्रेंड को लेकर एक दूसरे से मारपीट कर रही थी। सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवतियां आपस में मारपीट कर रहीं हैं और उनको दो लड़के समझा रहे हैं। युवतियों के बीच मारपीट होते देख स्टेडियम में भीड़ लग गया था। हालांकि लड़कों की समझाइश के बाद दोनों युवतियां शांत हो गईं।
















