छत्तीसगढ़ - हत्या कर लाश को रेलवे ट्रेक पर फेंका , एक नाबालिग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर , 24-05-2022 5:21:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हत्या कर लाश को रेलवे ट्रेक पर फेंका , एक नाबालिग सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर 24 मई 2022 -  राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में खमतराई के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद आरोपितों द्वारा आत्महत्या का रूप देने लाश को रेलवे ट्रैक पर डालने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की सनसनीखेज वारदात शनिवार देर रात की है। रविवार सुबह मृतक की शिनाख्त होने के बाद भी पुलिस ने सोमवार देर रात तक मामले में कोई अपराध दर्ज नहीं था। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।रिपोर्ट आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया जायेगा।

उरला सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे रामनगर रेलवे पटरी पर एक अज्ञात युवक की क्षत विक्षत हालत में लाश देखकर लोगों ने इसकी सूचना गुढ़ियारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की शिनाख्त खमतराई थानाक्षेत्र के डबरापारा निवासी विकेश शेंद्रे (22) के रूप में होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। 
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार रात में मृतक विकेश के साथ गुढ़ियारी इलाके के आदतन तीन चोरों को देखा गया था। इसके आधार पर पुलिस ने सबसे पहले एक नाबालिग को उसके घर से उठाया।उसकी निशानदेही पर दौलत निर्मलकर (19) को पकड़ा गया।

पूछताछ में दोनों ने एक और साथी गोल्डन उर्फ हनी (18) के साथ मिलकर पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान विषेक शेंद्रे की चाकू से गोदकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने रामनगर रेलवे ट्रैक पर रात में ही डाल दिया था।बाद में ट्रेन गुजरने से उसका शव कई टुकड़ों में कट गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH