छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा , कुछ क्षेत्रों में होगी बारिश , गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर , 18-05-2022 2:49:15 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा , कुछ क्षेत्रों में होगी बारिश , गर्मी से मिलेगी राहत
रायपुर 18 मई 2022 -  प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इन दिनों दक्षिण से आने वाली नमीयुक्त ठंडी हवा की प्रबलता बढ़ती जा रही है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। मंगलवार को प्रदेश भर में मुंगेली सबसे गर्म रहा। एआरजी मुंगेली का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के बदलने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर की तपिश बनी रही और तापमान सामान्य होने के बाद भी गर्मी से लोग हलकान रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से केरल तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है। साथ ही पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। उन्होंने बताया कि इन दिनों प्रदेश में दक्षिण से आने वाली नमी युक्त हवा की प्रबलता काफी ज्यादा है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार है।

यह रहा तापमान

रायपुर 41.8 29.0

बिलासपुर 42.8 30.4

दुर्ग 41.2 25.6

जगदलपुर 38.4 26.3

अंबिकापुर 40.7 27.6

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH