मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार , 18 मई तक रहेगी पुलिस कस्टडी में , इस मामले में हुई है गिरफ्तारी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार , 18 मई तक रहेगी पुलिस कस्टडी में , इस मामले में हुई है गिरफ्तारी
मुम्बई 15 मई 2022 -  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट करने के आरोप में मराठी अभिनेत्री केतकी चिटले को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्हें आज यानी रविवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 18 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

बता दें कि अभिनेत्री ने शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में किया. उन्होंने ट्विटर पर शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था जिसके बाद ठाणे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. वहीं, केतकी चिटले के खिलाफ मुंबई के भोईवाड़ा थाने में एक और मामला आईपीसी की धारा 153ए, 500, 501 और 504, 506 और 34 के तहत दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ अब तक कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं।

उनके खिलाफ ठाणे के 2 पुलिस स्टेशन कलवा और नौपाडा में मामला दर्ज किया गया है. इसके मुम्बई के गोरेगांव और पवई के पुलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज किया गया है. पोस्ट में मराठी अभिनेत्री ने शरद पवार की मौत तक की बात लिखी थी वो किसके इशारे पर ऐसा कर रही हैं. ये कोई पहला मौका नहीं है जब मराठी अभिनेत्री केतकी चितले ने सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट की हो. इसके पहले भी वो सोशल मीडिया पर कई बार विवादित पोस्ट कर चुकी हैं. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली पाटिल ने भी केतकी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

शनिवार की शाम नवी मुंबई के कलंबोली थाने के बाहर एक्ट्रेस पर एनसीपी की महिला शाखा के कार्यकर्ताओं ने काली स्याही और अंडे फेंके. इस बीच, जब नांदेड़ में पत्रकारों द्वारा इस प्रकरण के बारे में पूछा गया, तो पवार ने कहा कि वह चिटले को नहीं जानते हैं और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके बारे में क्या पोस्ट किया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं उस व्यक्ति को नहीं जानता और न ही आप जो कह रहे हैं (अभिनेत्री की पोस्ट के बारे में) उसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

सोर्स - Abp

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH