अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने लिया लवण भास्कर चूर्ण का सहारा

नई दिल्ली , 14-05-2022 1:24:10 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने लिया लवण भास्कर चूर्ण का सहारा
नई दिल्ली 13 मई 2022 -  दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ‘पति-पत्नी और वो’ का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे जान पुलिस भी हैरान है. गाजियाबाद में 01 मई को राकेश नाम के शख्स की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी ने पति को मारने के लिए लवण भास्कर चूर्ण वाली साजिश रची थी और फिर प्रेमी की मदद से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

दरअसल 01 मई को राकेश नाम के व्यक्ति की लाश घर में मिली थी. राकेश की पत्नी कुसुम ने राकेश के परिवार को बताया था कि बीमार होने के चलते अचानक राकेश की मौत हो गई है. इसके बाद राकेश की लाश को उसके पैतृक गांव बुलंदशहर ले जाया गया, लेकिन शक होने पर राकेश के परिवार वालों ने राकेश का पोस्टमार्टम कराया. बस फिर क्या था रिपोर्ट सामने आते ही राज खुल गया।

मामले में आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने मृतक राकेश की पत्नी कुसुम और उसके साथ दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कुसुम का पिछले कुछ समय से मनोज नाम के प्रॉपर्टी डीलर से अवैध संबंध चल रहा था, जिसके चलते पत्नी कुसुम ने पति राकेश के लवण भास्कर चूर्ण में नशे की दवाई मिला दी थी और बाद में प्रेमी की मदद से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस की मानें तो आरोपी पत्नी ने इस मामले को नेचुरल डेथ दिखाने के लिए काफी कोशिश की थी, मगर सफलता हाथ नहीं लगी. परिवार को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ और पोस्टमॉर्टम करवाया गया, तब जाकर आरोपी पत्नी की काली करतूत सामने आई. पुलिस ने जब दबिश देकर पूछताछ की तो सारा राज खुल गया. पत्नी की चाल जान पुलिस भी हैरान रह गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी कुसुम के अलावा, उसके प्रेमी प्रॉपर्टी डीलर मनोज और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, आरक्षक की प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, आरक्षक की प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा
चाची की मदद से शिवम ने लूटी नाबालिग की इज्ज़त, घर मे बंधक बना कर दिया वारदात को अंजाम
चाची की मदद से शिवम ने लूटी नाबालिग की इज्ज़त, घर मे बंधक बना कर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को मारी टक्कर, हादसे में एक शिक्षिका कि मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को मारी टक्कर, हादसे में एक शिक्षिका कि मौत
छत्तीसगढ़ - नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, इस मशहूर गुटखे का बना रहे थे डुप्लीकेट
छत्तीसगढ़ - नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, इस मशहूर गुटखे का बना रहे थे डुप्लीकेट
छत्तीसगढ़ - तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठ कर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, गिर कर प्रेमी की मौत और प्रेमिका..
छत्तीसगढ़ - तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठ कर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, गिर कर प्रेमी की मौत और प्रेमिका..
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है नतीजा
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है नतीजा
सक्ती - वेदांता प्लांट हादसे में एक और मजदूर ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, अब मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई..
सक्ती - वेदांता प्लांट हादसे में एक और मजदूर ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, अब मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई..
सक्ती जिले से बड़ी खबर - कांग्रेस नेता के घर मे ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
सक्ती जिले से बड़ी खबर - कांग्रेस नेता के घर मे ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते जीवन और कौशल साहू गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते जीवन और कौशल साहू गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH