हैलीकॉप्टर हादसे की उच्चस्तरीय जाँच शुरू , DGCA के डायरेक्टर रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे

रायपुर , 13-05-2022 6:13:35 PM
Anil Tamboli
हैलीकॉप्टर हादसे की उच्चस्तरीय जाँच शुरू , DGCA के डायरेक्टर रायपुर एयरपोर्ट पहुँचे
रायपुर 13 मई 2022 -  छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे की जांच के लिए डीजीसीए के डायरेक्टर और अधिकारी माना एयरपोर्ट में पहुंचे हैं। अधिकारी मलबे के पास जांच कर रहे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर के प्रवीण जैन भी मौजूद है। वहीं रायपुर रेंज आईजी ओपी पाल ने बताया कि सुबह से ही दोनों सीनियर पायलट के पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा मर्चुरी भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम में डीजीसीए के अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। दोनों पायलट के परिजन भी मेकाहारा पहुंचेंगे। कैप्टन AP श्रीवास्तव के परिजन रायपुर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आईजी ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर का क्रैश होना बेहद दुखद घटना है। हमने अपने दो दिग्गज पायलट खो दिए हैं।

बता दें कि राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बीती रात एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गई। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इस हेलीकॉप्टर में सीनियर पायलट एपी श्रीवास्तव और को-पायलट गोपालकृष्‍ण पांडा सवार थे। रात करीब 9 बजे लैंडिंग के दौरान जोर के धमाके के साथ हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीआइएसएफ और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे दोनों पायलट को किसी तरह बाहर निकाला। एपी श्रीवास्तव और गोपालकृष्‍ण पांडा गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें फौरन रामकृष्‍ण केयर अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH