मानसून की उलटी गिनती शुरू , इसी महीने केरल में दस्तक देगा मानसून , गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मानसून की उलटी गिनती शुरू , इसी महीने केरल में दस्तक देगा मानसून , गर्मी से मिलेगी राहत
नई दिल्ली 07 मई 2022 -  भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मानसून 10 दिन पहले दस्तक दे देगा और 21 मई तक केरल के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने साथ ही यह भी कहा है कि केरल में 20 मई के बाद मानसून कभी भी टकरा सकता है। 

आमतौर पर हर साल मानसून 01 जून के आसपास केरल तट पर टकराता है। आईएमडी ने भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे (IITM) में विकसित मल्टी-मॉडल एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम (MMERPS) का उपयोग करते हुए अपने नवीनतम विस्तारित रेंज पूर्वानुमान के माध्यम से इस मानसून संबंधित भविष्यवाणी के बारे में जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक IITM के एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 1 मई से 5 जून तक 4 सप्ताह की विस्तारित सीमा के पूर्वानुमान के मुताबिक केरल में मानसून की शुरुआत 20 मई के बाद कभी भी हो सकती है। 28 अप्रैल को जारी अंतिम ERF ने भी 19-25 मई की अवधि में केरल में वर्षा संबंधित गतिविधियों की भविष्यवाणी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग का नवीनतम ERF मई 5-11 (सप्ताह 1) , मई 12-18 (सप्ताह 2) , मई 19-25 (सप्ताह 3) और मई 26-जून 1 (सप्ताह 4) के लिए है। फिलहाल केरल में मानसून के जल्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है। इससे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून के प्रवाह को मजबूत करने में मदद मिलने की संभावना है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ एम राजीवन का कहना है कि ईआरएफ की सटीकता तीसरे और चौथे सप्ताह में कम हो जाती है, लेकिन फिर भी यह संकेत है कि एक बार जब चक्रवात भारतीय मुख्य भूमि से दूर चला जाता है, तो यह मानसून की गति को बढ़ा सकता है और इसकी धारा धीरे-धीरे केरल तक पहुंच सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH