छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में , इस मामले में कर रही है पूछताछ

रायपुर , 04-05-2022 9:55:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में , इस मामले में कर रही है पूछताछ
रायपुर 04 मई 2022 -  रायपुर के देवपुरी इलाके में हुए हत्याकांड में भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी के बेटे किशोर वाधवानी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस किशोर भोजवानी को राजनांदगांव से हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची है। अब उनसे आरोपियों का ठिकाना पूछा जा रहा है। पुलिस को पता चला है कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर भोजवानी की कार से ही फरार हुए थे।

रायपुर के देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में मनोज भालाधरे नाम के शख्स ने लिफ्ट लगाने का काम किया था। लिफ्ट में खराबी आने की वजह से दिलीप रहेजा नाम के कारोबारी ने रिपेयरिंग के लिए मनोज को बुलवाया था। आरोप है कि दिलीप के दो बेटों का मनोज से लिफ्ट में पंखा लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद लाठी-डंडों से पीटकर हुए मनोज की हत्या कर दी गई।

आरोप है कि दिलीप रहेजा के बेटों ने मनोज की लाश को कार से ले जाकर एक अस्पताल के बाहर छोड़ा था। उसके बाद से ही वे लोग फरार हैं। यह वही कार है जो भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी के बेटे किशोर भोजवानी के नाम पर रजिस्टर थी। सीसीटीवी से इस कार के इस्तेमाल का पता चलते ही पुलिस किशोर भोजवानी और उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद कारोबारी दिलीप रहेजा के दोनों बेटे रायपुर शहर छोड़ कर भाग गए हैं। अब आसपास के जिलों में और पड़ोसी राज्यों में भी इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH