मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशब्यापी दौरा शुरू , आज इस गाँव मे उतरा CM का उड़नखटोला

रायपुर , 04-05-2022 6:18:41 PM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशब्यापी दौरा शुरू , आज इस गाँव मे उतरा CM का उड़नखटोला
रायपुर 04 मई 2022 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपना प्रदेशव्यापी दौरा बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया. प्रभारी मंत्री शिव डहरिया और मुख्य सचिव अमिताभ जैन के साथ सीएम का हेलिकॉप्टर सामरी विधानसभा के कुसमी उतरा. ग्रामीणों से मुलाकात कर दोपहर 1.05 बजे ग्राम शंकरगढ़ जाएंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री के ग्राम बरियो जाने का कार्यक्रम है. दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर योजनाओं पर फीडबैक लेंगे और अच्छा कार्य करने वालों को शाबाशी देंगे।

बता दें कि शासन-प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लेंगे. हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में पहुंचने का कार्यक्रम है. दौरे में स्थानीय विधायक और प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कोरोना काल के बाद हर विधानसभा में कार्यक्रम बना है. इसे औचक निरीक्षण कतई मत समझिए. दो दिन से पहले पता है कि कहां-कहां जाना है. शासकीय कार्यालय में भी जाऊंगा. आम जनता से मुलाकात होगी. गांव में मीटिंग भी होगी. लोगों के साथ बैठकर शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेंगे. जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा होगी. विधायक और प्रभारी मंत्री साथ में रहेंगे. जिला मुख्यालय में रात्रि विश्राम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे ग्राउंड रियलिटी चेक कह सकते हैं. कोरोना के कारण हम जा नहीं पाए थे. इस समय जमीन में जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी. आम जनता से मुलाकात करने से बहुत सारी जानकारी मिलती है कि क्या-क्या उसमें नया जुड़ना चाहिए. उसके बारे में जानकारी होती है. दौरे को इलेक्शन से जोड़कर मत देखिए. यह विकास यात्रा भी नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH