राजधानी रायपुर सहित इन इलाकों में आँधी के साथ हो सकती है बारिश , मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर , 03-05-2022 1:57:42 PM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर सहित इन इलाकों में आँधी के साथ हो सकती है बारिश , मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 03 मई 2022 -  पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में आए प्रदेश में सोमवार शाम राहत के छींटे पड़े। राजधानी रायपुर सहित कोरिया, बिलासपुर, भिलाई में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हुई। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। अंधड़ व हल्की बारिश की वजह से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

इधर, मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। बिलासपुर में तो अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। विभिन्ना क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश भी होगी।

सुबह से भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया। रायपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान भी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद का पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक है। इसके चलते मंगलवार 03 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ भी चलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH