छत्तीसगढ़ - 06 महीने पहले सड़क हादसे में मृत आरक्षक अब मुंगेली जिले में करेगा ड्यूटी , PHQ ने जारी किया आदेश

रायपुर , 27-04-2022 8:41:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 06 महीने पहले सड़क हादसे में मृत आरक्षक अब मुंगेली जिले में करेगा ड्यूटी , PHQ ने जारी किया आदेश
रायपुर 27 अप्रैल 2022 -  पुलिस मुख्यालय रायपुर ने 318 पुलिस कर्मियों का अंतरजिला तबादला किया है। इसमें कोरबा के दस निरीक्षक समेत 13 पुलिस कर्मी प्रभावित हुए है। एक मृत आरक्षक का भी तबादला मुंगेली कर दिया गया है। करीब छह माह पहले इस आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मंगलवार को राज्य के पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। इसमें कोरबा जिले में पदस्थ निरीक्षक हरीशचंद्र तांडेकर को बिलासपुर , रामेन्द्र कुमार सिंह को राजनांदगांव , राजेश कुमार पटेल जांजगीर- चांपा लीलाधर प्रसाद राठौर को बस्तर , लखनलाल पटेल को रायपुर , पौरूष कुमार पूर्रे को बिलासपुर , विजय कुमार चेलक को बस्तर , राकेश मिश्रा को गरियाबंद , गायत्री शर्मा साहू को बालोद , भावना खंडारे को बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है। 

वहीं उपनिरीक्षक रहसलाल डहरिया को गौरेला पेंड्रा मरवाही, प्रधान आरक्षक अवधेश यादव को जांजगीर- चांपा जिला भेजा गया है। इनके स्थान पर निरीक्षक तेज प्रताप यादव जांजगीर से कोरबा, चमन लाल सिन्हा रायगढ़ से कोरबा तथा अश्वनी कुमार राठौर रायपुर से कोरबा भेजा गया है। जिले में लंबे समय से जमे नगर निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है, पर उनके स्थान पर तीन निरीक्षकों को भेजा गया है। 

कोरबा जिले में पदस्थ आरक्षक तस्लीम आरीफ खान की मौत बीते वर्ष नवम्बर माह में एक सड़क दु्‌र्घटना में हो गई। बताया जा रहा है कि उसने अंतरजिला तबादला के लिए पहले आवेदन किया था। आरक्षक के मौत हो जाने की जानकारी रायपुर मुख्यालय को नहीं थी, लिहाजा उसका भी नाम तबादला सूची में शामिल है। इस लापरवाही से समझा जा सकता है कि किस तरह से जानकारी मुख्यालय स्तर पर भेजने में कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।
छत्तीसगढ़ - 06 महीने पहले सड़क हादसे में मृत आरक्षक अब मुंगेली जिले में करेगा ड्यूटी , PHQ ने जारी किया आदेश

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH