छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को रद्द करने का मामला गरमाया , आज कांग्रेसी करेंगे DRM कार्यालय का घेराव

रायपुर , 26-04-2022 5:35:54 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को रद्द करने का मामला गरमाया , आज कांग्रेसी करेंगे DRM कार्यालय का घेराव
रायपुर 26 अप्रैल 2022 - छत्तीसगढ़ में रेलवे की ओर से रद्द किए गए 23 ट्रेनों का मुद्दा गरमाते जा रहे हैं। कांग्रेस आज इस मुद्दे पर रायपुर में डीआरएम आफिस का घेराव करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज दोपहर 12.30 बजे प्रदर्शन कर रद्द ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने की मांग करेंगे।

बतादें कि छत्तीसगढ़ में रद्द ट्रेनों को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आपत्ति जता चुके हैं। सीएम ने केन्‍द्र सरकार को पत्र लिखकर रद ट्रेनों को चलाने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों ने सोमवार को रेलवे के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर रद ट्रेनों को बहाल करने की मांग की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश में 23 यात्री ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी जीएम से मुलाकात नहीं हो सकी, उन्होंने मिलने का समय नहीं दिया। ऐसी स्थिति में सीपीआरओ साकेत रंजन को फोन से जानकारी दी गई। उन्होंने पार्टी के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और यह आश्वासन दिया कि ज्ञापन से संबंधित समस्त तथ्यों और परिस्थितियों को उनके द्वारा ऊपर तक बात रखी जाएगी।

वहीं आप यूथ विंग रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक राजकुमार कालेज के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर व प्रदेश प्रवक्ता मुन्नाा बिसेन की उपस्थित में संपन्ना हुई। बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई। सैकड़ों युवा आप में शामिल हुए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH