आज देर शाम फिर बिगड़ेगा मौषम का मिजाज , तेज आँधी के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर , 22-04-2022 10:20:43 PM
Anil Tamboli
आज देर शाम फिर बिगड़ेगा मौषम का मिजाज , तेज आँधी के साथ हो सकती है बारिश
रायपुर 22 अप्रैल 2022 -  लगातार तीन दिनों तक लू चलने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार रात रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली में तेज आंधी और बिजली के साथ बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में सुबह तक बिजली गुल थी। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि शुक्रवार सुबह से एक बार फिर सूरज का पारा चढ़ने लगा है। 

सर्वाधिक 17 मिलीमीटर बारिश राजनांदगांव में दर्ज की गई। इसके अलावा रायपुर में 16.1 मिमी, दुर्ग में 11, बिलासपुर में 5.8, जगदलपुर में 0.9 और पेण्ड्रा में 0.2 मिमी रिकॉर्ड हुई। गुरुवार को दिन का माैसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सारंगढ में मापा गया है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, बिलासपुर में 42 डिग्री, रायपुर में 41.9 डिग्री, पेण्ड्रा रोड में 41.2 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री और जगदलपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक ही अधिक रहा है। शाम होते ही मौसम में बदलाव दिखने लगा। शाम 6.30 से 7 बजे तक कई जिलों में हवा अंधड़ में बदल चुकी थी। बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और कवर्धा जिलों के कुछ हिस्सो में गरज-चमक के साथ बरसात हुई। मौसम विभाग ने बताया, उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहां से तेलंगाना तक एक द्रोणिका 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसकी वजह से दुर्ग संभाग के उत्तरी जिलों और बिलासपुर संभाग के जिलों में वर्षा हुई है। बरसात की वजह से लोगों को रात की गर्मी से कुछ राहत मिली है।

आज भी बरसात के आसार मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में उत्तर-पश्चिम से गर्म हवा और दक्षिणी हिस्से में अपेक्षाकृत ठंडी दक्षिणी हवा का आगमन अब भी जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH