छत्तीसगढ़ के सात हजार वाहन मालिक गायब , तलाश करने में विभाग का छूट रहा है पसीना

रायपुर , 20-04-2022 8:26:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सात हजार वाहन मालिक गायब , तलाश करने में विभाग का छूट रहा है पसीना
रायपुर 20 अप्रैल 2022 -  परिवहन विभाग हलाकान है। विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उन सात हजार वाहन चालकों को ढूंढ रहे हैं जो 'गायब" हो गए हैं। परिवहन विभाग को इनसे करोड़ों रुपए का टैक्स वसूलना है पर इनका कुछ पता नहीं चल रहा है। इन्हें भेजी जाने वाली नोटिस लौटकर वापस आ जा रही है। जब कर्मचारी घर पहुंच रहे हैं तब पते गलत निकल रहे हैं। टैक्स वसूली के दबाव के बीच इन सात हजार वाहन स्वामियों को कैसे ढूंढा जाए, अधिकारी ये सोचकर हलाकान हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक संख्या में व्यावसायिक वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग एक साल में 25 अरब से अधिक का टैक्स वसूलता है। पिछले साल की आडिट रिपोर्ट में सामने आया कि कई वाहन संचालकों द्वारा कई सालों से टैक्स की राशि जमा नहीं की जा रही है। इस कारण प्रदेश भर में करीब 302 करोड़ रुपए टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग द्वारा टैक्स वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। इसमें केवल 32 करोड़ रुपए की ही वसूली हो पाई। अभी 270 करोड़ रुपए बकाया है। रायपुर परिवहन कार्यालय की बकाया राशि 90 करोड़ रुपए से उपर पहुंच रही है। जिसमें विभाग केवल छह करोड़ रुपए ही वसूल पाया। 84 करोड़ रुपए अब भी बाकी है।

सालों से टैक्स जमा न करने वाले की कुंडली बनाकर वसूली करने के लिए जब वाहन मालिकों के घर भेजा तो वहां पर वाहन मालिक नहीं मिले। वाहन मालिक द्वारा दिए गये पते पर कोई अन्य व्यक्ति रह रहा है। इसके साथ वाहनों का भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इससे विभाग ना तो गाड़ी पर कार्रवाई कर पा रहा है और ना ही उनकी संपत्ति कुर्क कर पा रहा है। इससे विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि छत्तीसगढ़ की तुलना में पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में वाहन खरीदी पर टैक्स अधिक लगता है। इसलिए छत्तीसगढ़ में ये रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं। वाहनों के ना मिलने का एक कारण यह भी हो सकता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH