अगर आप गर्मी की छुट्टी में ट्रेन से लंबी दूरी तक यात्रा करने का प्लान बना रहे है , भूल जाइए क्योंकि

रायपुर , 18-04-2022 6:31:30 PM
Anil Tamboli
अगर आप गर्मी की छुट्टी में ट्रेन से लंबी दूरी तक यात्रा करने का प्लान बना रहे है , भूल जाइए क्योंकि
रायपुर 18 अप्रैल 2022 -  यात्रीगण कृपया ध्यान दें यदि आप गर्मी में ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करने का मन बना रहे हैं तो कंफर्म बर्थ की उम्मीद छोड़ दें, क्योंकि रायपुर से मुंबई, हावड़ा और छपरा जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में आगामी बीस दिनों तक बर्थ फुल हो गई है, वेटिंग भी 100 के पार है। इसकी वजह है गर्मी के दिनों में स्कूल में छुट्टी लग जाती है तो वहीं शादी का सीजन भी शुरू हो जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग दो माह पहले ही सीट बुक लेते हैं।

बता दें कि गर्मी आते ही ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव होता है। गर्मी की वजह से ज्यादातर यात्रियों की पहली पसंद एसी बर्थ की होती है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। यही वजह है कि इन दिनों ट्रेनों की एसी कोच पूरी तरह पैक हो गए हैं। रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक लंबी दूरी की मुंबई हावड़ा मेल, गीतांजलि सुपर फास्ट और आजाद हिंद, सारनाथ, संपर्कक्रांति यात्रा के लिए लोगों की पहली पसंद है। रायपुर से होकर जाने वाली इन्हीं ट्रेनों में ज्यादातर टिकट बुक कराए जाते हैं। आजाद हिंद में थ्री टायर एसी कोच 12 मई तो स्लीपर में 16 मई तक पैक हो गई है। वहीं सारनाथ एक्सप्रेस स्लीपर में 30 मई तथा एसी थ्री टायर 18 मई तक पैक हो गया है।

वहीं रेलवे की तत्काल सेवा से भी कंफर्म बर्थ मिल पाना मुश्किल हैं। ट्रेन शुरू होने के 24 घंटे मिलने वाली तत्काल टिकटों की सेवा के लिए लोग रात से ही अपना नंबर लगा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनको कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों की माने तो कोरोना संक्रमण के बाद इस बार लोगों को गर्मी में बाहर जाने का मौका मिला है, क्योंकि स्कूल-कालेज गर्मी में बंद हो जाएंगे, इसलिए गर्मी में बाहर जाने वालों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर यात्री एसी थ्री और एसी 2 की मांग कर रहे हैं।

जानिए कौन-कौन सी ट्रेनों की सीटें फुल

- सारनाथ एक्सप्रेस का स्लीपर कोच 17 मई और एसी थ्री टायर 21 अप्रैल

- समता एक्सप्रेस का स्लीपर 17 मई और एसी थ्री टायर 19 मई

- संपर्क क्रांति स्लीपर और एसी थ्री 2 मई तक

- गोंडवाना एक्सप्रेस- स्लीपर 16 मई, एसी थ्री टायर 12

- मुंबई मेल में स्लीपर 13 मई, 29 मई एसी थ्री टायर

- गीतांजलि एक्सप्रेस- स्लीपर 14 मई, एसी थ्री टायर 9 जून

- हावड़ा मुंबई में स्लीपर 13 मई, एसी थ्री टायर 4 जून

- हावड़ा पूणे आजाद हिंद में स्लीपर 16 मई एसी थ्री टायर 12 मई

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH