UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो , बर्थडे पार्टी में नशीला कोल्डड्रिंक पिला कर दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से रेप कर बनाया वीडियो , बर्थडे पार्टी में नशीला कोल्डड्रिंक पिला कर दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022 -  नॉर्थ दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से रेप करके उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि कोचिंग इंस्टिट्यूट के एक साथी छात्र ने अपनी बर्थ-डे पार्टी में बुलाया. जहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया. उसके बाद से वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके उसके साथ रेप करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर वजीराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दो साल पहले मई 2019 की है. पीड़िता दयालपुर इलाके में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है. युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि मई 2019 में मुखर्जी नगर स्थित एक इंस्टीट्यूट के बाहर युवक से उसकी मुलाकात हुई थी. जो मुंबई का रहने वाला है. पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई. युवक बुराड़ी में एक किराए के मकान में रहता था.अगस्त महीने में युवक का बर्थ-डे था।

उसने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पीड़िता को बुराड़ी स्थित अपने रूम पर बुलाया. जहां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया और कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गई. होश आने पर युवती ने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया. जब उसने युवक से सवाल किए तो उसने मोबाइल में बना वीडियो उसे दिखा दिया. वीडियो में आरोपी युवक छात्रा के साथ सेक्सुअल असॉल्ट को अंजाम दे रहा था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी वीडियो बनाने के बाद उसे लगातार ब्लैकमेल करके उसके साथ सेक्शुअल रिलेशन बनाने लगा. जब छात्रा प्रेगनेंट हो गई तो उसने युवक को बताया. आरोपी ने अबॉर्शन कराने की बात उसके सामने रखी तो पीड़ित युवती ने मना कर दिया. आरोपी दोस्त ने उसे शादी का भरोसा भी दिया और कहा कि यूपीएससी का मेंस क्लियर होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा।

दौरान युवती की प्रेग्नेंसी सीढ़ियां चढ़ते हुए प्रभावित हो गई. जिसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपी के पिता को सारी घटना की जानकारी दी. युवती ने आरोपी युवक के पिता पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि फोन पर उन्होंने उस के साथ अभद्र व्यवहार किया. जिसकी शिकायत पीड़िता ने वजीराबाद थाने की पुलिस से की है. अब पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH