पति की प्रताड़ना से तंग आ कर पत्नी में शराब में मिलाई नींद की गोली और फिर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति की प्रताड़ना से तंग आ कर पत्नी में शराब में मिलाई नींद की गोली और फिर
नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022 -  राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक महिला ने अपने पति के अत्याचारों से तंग आकर उसे मौत (Delhi Crime) के घाट उतार दिया. पति की हत्या करने के लिए महिला ने महीनों पहले प्लान बनाया था और सोमवार रात इसे अंजाम दिया. पति की हत्या से पहले महिला ने उसकी शराब की बोतल में नशे की गोली डाली. नशे की गोलियों के असर से जब पति बेहोश हो गया, तब पत्नी ने उसकी हत्या कर दी. फिर नाबालिग बेटे की मदद से शव को बोरी में पैक किया. इसके बाद महिला ने पति की लाश को नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पीतमपुरा के एक पार्क के गेट पर फेंक दिया।

मृतक की पहचान पीतमपुरा निवासी 32 वर्षीय भरत लाल के रूप में हुई है. पुलिस को जब पार्क के गेट पर बोरी में लाश मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने छानबीन शुरू की. पुलिस को जांच में पता चला कि भरत लाल पीतमपुरा स्थित कंस्ट्रक्शन साइट में रहता था. परिवार में उसकी पत्नी 30 वर्षीय लक्ष्मी देवी और दो बच्चे हैं. इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी से पूछताछ की है. पुलिस की पूछताछ में लक्ष्मी ने कई बार अपने बयान बदले, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने लक्ष्मी से सच्चाई बताने के लिए कहा।

पुलिस पूछताछ में लक्ष्मी ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो गए. मूल रूप से वह दोनों मध्य प्रदेश के महोबा के रहने वाले हैं. अपना गुनाह कुबूल करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि भरत परिवार चलाने के लिए कोई काम नहीं करता था. उसे शराब पीने की भी लत थी. इतना ही नहीं शराब पीने के बाद वो पत्नी को बुरी तरह से मारता और पीटता भी था. रोज-रोज के टॉर्चर से तंग आकर लक्ष्मी ने उसे जान से मारने का फैसला किया. महिला ने कहा, 'मैंने कुछ महीने पहले बीमारी के बहाने अपने पैतृक गांव से नींद की गोलियां खरीदी थीं. 9 अप्रैल को रात करीब 11 बजे मैंने अपने पति की शराब की बोतल में पंद्रह गोलियां मिला दीं. जिसके बाद वह बेहोश हो गया.' पति के बेहोश होते ही मैंने तार से उसका गला घोंट दिया और अगले दिन शव को पार्क के बाहर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी देवी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शराब की बोतल, हत्या में इस्तेमाल की जाने वाली तार और नींद की गोलियों को भी बरामद किया है. मामले की आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH