शराब हुई सस्ती , मिलेगा 25 प्रतिशत तक कि छूट , सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब हुई सस्ती , मिलेगा 25 प्रतिशत तक कि छूट , सरकार ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली 02 अप्रैल 2022 -  दिल्ली में एक बार फिर से शराब सस्ती होने जा रही है क्योंकि दिल्ली सरकार शराब के दामों में भारी छूट देने जा रही है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने निजी दुकानों को शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर 25 फीसदी तक की छूट देने की अनुमति दे दी है। 

इस ऑफर के बाद से एक बार फिर से दिल्ली में शराब के दामों में भारी डिस्काउंट का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने गत फरवरी शराब की बोतलों पर दी जाने वाली छूट व बिक्री की योजनाओं पर रोक लगा दी थी। इसके पीछे का कारण कोरोना की रोकथाम से जुड़े नियमों में बरती गई लापरवाही थी।

दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि सरकार ने सिफारिश की है कि दिल्ली के NCT के अधिकार क्षेत्र में दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम, 2010 के तहत शराब की बिक्री पर MRP में 25 फीसदी तक छूट या छूट की अनुमति नियम 20 के सख्त अनुपालन के साथ दी जाएगी।

इस आदेश में कहा गया है कि "आयुक्त, आबकारी ने दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 4 के तहत निर्देश दिया कि दिल्ली में लाइसेंसधारी शराब विक्रेता शराब बिक्री के अधिकतम 25 प्रतिशत तक छूट या रियायतें दे सकते हैं।"

इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि लाइसेंसधारी लाइसेंस के नियमों और शर्तों का सख्ती से पालन करेंगे और यदि कोई उल्लंघन पाया जाता है, तो उनके खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम और अन्य नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश में कहा गया है कि "जनहित में, सरकार किसी भी समय छूट वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखती है। सरकार किसी भी दायित्व के अधीन नहीं होगी और दिल्ली में शराब की बिक्री पर छूट की अनुमति देना सरकार पर बाध्यकारी नहीं होगा।"

बता दें कि आबकारी विभाग ने 28 फरवरी को दिल्ली में शराब की बिक्री पर छूट और रियायतें बंद कर दी थीं क्योंकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया था।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH