सक्ती में BJP को लगा तगड़ा झटका , सभापति , पूर्व पालिका अध्यक्ष , जनपद सदस्य सहित कई लोगों ने किया कॉंग्रेस प्रवेश

सक्ती , 28-03-2022 10:06:36 AM
Anil Tamboli
सक्ती में BJP को लगा तगड़ा झटका , सभापति , पूर्व पालिका अध्यक्ष , जनपद सदस्य सहित कई लोगों ने किया कॉंग्रेस प्रवेश
सक्ती 28 मार्च 2022 -  27 मार्च रविवार का दिन सक्ती नगर पालिका क्षेत्र के लिए बेहद खास रहा क्योंकि रविवार की विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व पुनर्वास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सक्ती प्रवास के दौरान स्थानीय विश्राम गृह में नगरपालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में नगर पालिका की सभापति रीना गेवाडीन ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

साथ ही वार्ड क्रमांक -07 के पूर्व पार्षद पति रमेश सोनी , ग्राम पंचायत सोंठी के पूर्व सरपंच तथा वर्तमान वर्तमान जनपद सदस्य अशोक कुमार यादव , ग्राम पंचायत पोरथा कि सरपंच श्रीमती श्याम राठौर , नगर पालिका सक्ती के वार्ड क्रमांक- 11 के पार्षद घनश्याम जायसवाल , वार्ड क्रमांक - 10 के पार्षद पुत्र लव सोनी , सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाशचंद्र अग्रवाल , तेंदूटोहा के पूर्व सरपंच उत्तम लहरे , सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित कांग्रेस संगठन के नेताओं ने नव प्रवेशी सदस्यों का गमछा पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत अभिनंदन किया , साथ ही इस अवसर पर कांग्रेस  नेताओं ने कहा कि आप सभी मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा आने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने तथा सक्ती विधानसभा में भी पुनः रिकॉर्ड मतों से जीत के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं और सभी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जांजगीर चाम्पा जिला सहित सक्ती विधानसभा क्षेत्र एवं सक्ती ग्रामीण तथा सक्ती शहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH