बड़ी खबर , देश में 31 मार्च 2022 से बदल जाएंगे कोरोना के नियम , बस बरतनी होगी यह सावधानियां

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , देश में 31 मार्च 2022 से बदल जाएंगे कोरोना के नियम , बस बरतनी होगी यह सावधानियां
नई दिल्ली 23 मार्च 2022 -  कोरोना के खिलाफ जारी जंग में आम जनता के लिए अच्छी खबर है। 2 साल बाद सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act) हटा लिया है। 31 मार्च 2022 से इस एक्ट के तहत लगाई गई सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी। हालांकि मास्क लगाने, शारीरिक दूसरी का पालन करने और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहना होगा। 

केंद्र सरकार ने अपने इस फैसले के बारे में राज्यों को जानकारी दे दी है। ये पाबंदियां हटाना इस बात का संकेत है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह खत्म हो रही है। अभी देश में केवल 23,913 एक्टिव केस रह गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 0.28 फीसदी रह गया है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोकथाम उपायों के लिए डीएमए अधिनियम 2005 (Disaster Management Act) के तहत जारी सभी दिशानिर्देश वापस लेने पर की बात कही है।

आदेश में कहा गया है, 'राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे एसओपी/सलाह का पालन करना जारी रख सकते हैं जो समय-समय पर एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा कोविड रोकथाम उपायों, टीकाकरण और अन्य संबंधित पहलुओं के लिए जारी किए जा रहे हैं।'

भारत में दैनिक कोविड मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। सकारात्मकता दर 0.5% से नीचे आ चुकी है। बुधवार को भारत में कोरोना के 1,778 नए केस दर्ज हुए और 62 मरीजों की मौत हुई। अब देश में करीब 23,000 सक्रिया मरीज हैं। इनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है या कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। भारत में जहां कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है, वहीं यूरोप और चीन में एक और उछाल देखा गया है। चीन के कुछ शहरों में तो नए सिरे से लॉकडाउन लगाया गया है। यही कारण है कि भारत में लोगों से बेसिक कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH