पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में लगी आग , आज से नई दर लागू

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में लगी आग , आज से नई दर लागू
नई दिल्ली 22 मार्च 2022 -  रूस और यूक्रेन में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब घरेलू स्तर पर दिखने लगा है. पेट्रोल और डीजल के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

दिल्ली , मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है. 06 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है. आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी.

तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. 04 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं. नवंबर की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं. नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 5 महीने बाद बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा किया है. कीमत में इजाफा के बाद नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दर 949.5 रुपए हो गई. इससे पहले यह 899.50 रुपये थी।

कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 976 रुपये हो गया. इससे पहले यहां इसकी कीमत 926 रुपये थी. मुंबई में 949.50 रुपये हो गई. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है.

लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.50 रुपये हो गई. वहीं पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई.

तेल कंपनियों ने मंगलवार को 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.5 रुपये की कटौती की है. दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 8.5 रुपये घटकर 2,003.50 रुपये हो गई. इससे पहले इसकी कीमत 2,012 रुपये थी.

कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 08 रुपये लुढ़ककर 2,087 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 2,095 रुपये थी. वहीं, मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,003.50 रुपये हो गई. पहले कीमत 2,012 रुपये थी. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2137.5 रुपये हो गया. यहां 8 रुपये की कटौती हुई. पहले कीमत 2145.5 रुपये थी.

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOC की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। 

https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx 

इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH