छत्तीसगढ़ के मुखिया ने जम कर मनाई होली , फाग गाने के साथ बजाया नंगाडा और उड़ाया रंग गुलाल

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के मुखिया ने जम कर मनाई होली , फाग गाने के साथ बजाया नंगाडा और उड़ाया रंग गुलाल
दुर्ग 18 मार्च 2022 -  हाेली के त्योहारी रंग में छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बंघेल भी रंगे नजर आए। भिलाई-3 स्थित अपने निवास में उन्होंने भी जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने होली पर फाग गीत भी गाया और नगाड़ा भी बजाया। प्रदेश के विभिन्न हिस्से से लोग इस दौरान उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं भी दी।

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गृह नगर भिलाई-3 में परिवारजनों व अन्य लोगों के साथ रंगों का पर्व होली मनाया। मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन सभागार में ही सुबह से तैयारी कर ली गई थी। सुबह पौने 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से सभागार में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पाटन , भिलाई , दुर्ग , राजनांदगांव , रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्से से आम लोग , जनप्रतिनिधि , अफसर और उनके समर्थक जुटे हुए थे। मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगाें को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनांए दी। इस दौरान सभी लोगों ने बातचीत कर उनका हाल भी जाना।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान हर साल की भांती अपने काफी पुराने समर्थक अली के साथ नगाड़ा भी बजाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढी प्रसिद्ध फाग गीत चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को गाया। करीब दस मिनट तक उन्होंने फाग गीत गाते हुए नगाड़ा बजाया। 

इस दौरान वे त्याेहारी अंदाज में नजर आए और लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग जिला सहकारी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर कलेक्टर दुर्ग डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एएसपी बद्रीनारायण मीणा भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री निवास के आसपास कालोनी से पहुंचे लोगों के साथ भी उन्होंने होली खेली और हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास आने वालाें के लिए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया था।
छत्तीसगढ़ के मुखिया ने जम कर मनाई होली , फाग गाने के साथ बजाया नंगाडा और उड़ाया रंग गुलाल

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH