अटकलों पर लगा विराम , ऑफलाइन मोड में ही होंगी कॉलेज की परीक्षाएं

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अटकलों पर लगा विराम , ऑफलाइन मोड में ही होंगी कॉलेज की परीक्षाएं
दुर्ग 16 मार्च 2022 -  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 01 अप्रैल से होंगी। इस बार कई परीक्षा केंद्रों में बैठक क्षमता से अधिक परीक्षार्थी हो गए हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए 09 स्कूलों समेत 17 महाविद्यालयों को उपकेंद्र बनाया गया है। इसके अनुसार साइंस कॉलेज के अधिक छात्र-छात्राओं को कृष्णा इंस्टीट्यूट खम्हरिया भेजा जाएगा।

इसी तरह गर्ल्स कॉलेज के अतिरिक्त परीक्षार्थियों के लिए स्वरूपानंद कॉलेज हुडको में, भिलाई-3 कॉलेज के लिए गर्ल्स स्कूल भिलाई-3 में, वैशाली नगर कॉलेज के लिए रूंगटा कॉलेज कुरूद में और उतई कॉलेज में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अतिरिक्त स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को मचांदुर कॉलेज में केंद्र दिया जाएगा। इनकी परीक्षाएं इन उपकेंद्रों में होगी। इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं लिया जाना भी तय किया गया है।

दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा और बालोद के कॉलेजों में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 10,772 परीक्षार्थियों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इन्हें उपकेंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। डौंडीलोहारा में शदाणी कॉलेज, गुरूर कॉलेज के परीक्षार्थियों को कन्हारपुरी में उपकेंद्र बनाया है। बेमेतरा में समाधान कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज और नवागढ़ स्कूल को उपकेंद्र बनाया गया है।

16 अप्रैल से शुरू होने वाली यूजी स्तर की परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। छात्रों को उनकी संख्या और कक्षा के आधार पर तीनों पालियों में बांटा गया है। इनके साथ ही पीजी स्तर के स्वाध्यायी छात्रों की भी परीक्षाएं ली जाएंगी। इसी आधार पर प्राचार्यों और परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें अग्रिम राशि भी दी गई है।

वार्षिक परीक्षा 2021-22 के लिए 1.93 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है। यूजी परीक्षा में शामिल होने के नियमित छात्रों की संख्या 79,713 है। इसी तरह प्राइवेट के रूप में परीक्षा देने के लिए 78,302 ने पंजीयन कराया है। साथ ही पीजी प्राइवेट परीक्षा के लिए 34,985 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 9938 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो 8-10 साल गेप के बाद परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

‌शिक्षा सत्र 2018-19 में परीक्षार्थियों की संख्या 87 हजार थी। वर्ष 2019-20 में संख्या बढ़कर 1.21 लाख हो गई। वर्ष 2020-21 में परीक्षार्थियों की संख्या में और वृद्धि हुई। परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 1.43 लाख हो गई। इसी तरह विवि से संबद्ध शासकीय और निजी महाविद्यालयों की संख्या भी इन दिनों 144 हो गई है। 68 कॉलेजों और 9 स्कूलों समेत शासकीय और निजी कॉलेज को उपकेंद्र बनाया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH