छत्तीसगढ़ पुलिस के इस जवान ने किया ऐसा काम कि हर जगह हो रही तारीफ , जानें पूरा मामला

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पुलिस के इस जवान ने किया ऐसा काम कि हर जगह हो रही तारीफ , जानें पूरा मामला
दुर्ग 16 मार्च 2022 -  अक्सर लोग पुलिस का नाम सुनते ही खौफजदा हो जाते हैं. लोग पुलिस की कार्यशैली पर तरह तरह की बातें बनाते हैं. लेकिन पर्दे के पीछे पुलिस की मानवीय कार्यशैली हमें नहीं दिखाई देती. आज हम ऐसे ही एक पुलिस जवान के बारे में बताने जा रहे हैं. जवान ने दुर्ग पुलिस समेत छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया है. पुलिस जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है. मामला दुर्ग जिले के जामुल थाने का है. पुलिस जवान तरुण देशलहरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. लोग वीडियो देखकर जवान की सराहना कर रहे हैं।

दरअसल जामुल थाने में पदस्थ तरुण देशलहरे किसी काम से सुरडुंग गया हुआ था. इसी दरमियान दो छोटी बच्चियां स्कूल जा रही थीं. तरुण देशलहरे की नजर दोनों बच्चियों के पैरों पर पड़ी. उनके जूते हद से ज्यादा फटे हुए थे. पुलिस जवान तरुण ने झट से बाइक रोकी और बच्चियों से फटे जूता पहनने का कारण पूछा. बच्चों ने बताया कि अभी पैसे नहीं है. इसलिए नए जूते नहीं खरीदे पाए हैं. तरुण देशलहरे ने दोनों बच्चियों को स्कूल छोड़ने के बाद जूते की दुकान पर गया और दोनों बच्चियों के लिए 2 जोड़ी जूते खरीद लिए. स्कूल पहुंचकर दोनों बच्चियों के पैरों में अपने हाथों से जूते पहनाए. जवान के मानवीय पहल को किसी ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस जवान तरुण देशलहरे को नेक काम पर बधाइयां और सम्मान मिल रहे हैं।

नए जूते पाकर दोनों मासूमों ने पुलिस जवान तरुण देशलहरे को धन्यवाद किया और दोनों की आंखों में आंसू आ गए. बच्चियों ने प्यार जताते हुए तरुण देशलहरे को गले से लगा लिया. नेक काम पर स्कूल के शिक्षक ने भी तरुण को धन्यवाद किया और सब ने मिलकर जवान के साथ एक फोटो खिंचवाई।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस जवान तरुण देशलहरे ने कहा कि अक्सर लोग पुलिस को शक की निगाहों से देखते हैं. लेकिन हम पुलिस जवानों में भी मानवता होती है. मैं किसी काम से सुरडुंग गया हुआ था और देखा कि दोनों बच्चियों के जूते फटे हुए हैं. मैंने मानवता के आधार पर दोनों बच्चियों को जूते खरीद कर पहनाया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH