छत्तीसगढ़ में आज रोयेगा आसमान जब उठेगी एक ही घर से 06 लोगो की अर्थी

गरियाबंद , 16-03-2022 10:20:25 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज रोयेगा आसमान जब उठेगी एक ही घर से 06 लोगो की अर्थी
गरियाबंद 16 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 06 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी ग्राम मोहलाई में आयोजित एक छठी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मृतकों में 5 महिला और एक 20 साल की युवती शामिल है। घटना में करीब 25 से अधिक महिला और बच्‍चे घायल है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लाेगाें की माैत हाे गई है। इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख ब्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर देवभोग मार्ग में ग्राम कोडाे हरदी के पास हुई है। सभी लोग ग्राम मोहलाई से एक ट्रैक्टर में वापस आ रहे थे जिसे सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। नेशनल हाईवे को सड़क में महिलाओं और बच्चाें की चीखपुकार मच गई। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम मजरकट्टा के पूर्व सरपंच दुष्यंत ठाकुर के रिश्तेदार के यहां ग्राम मोहलाई में छठी कार्यक्रम था। जिसमें एक ट्रैक्टर में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। शाम करीब 6 बजे सभी मोहलाई से निकले थे। इस दौरान ग्राम कोडाे हरदी के पास ट्रक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक काफी रफ्तार में था और ट्रैक्टर को साइड दिए बिना ही उसने सीधे सामने से आकर टक्कर मार दी।

घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी के बीच ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। ड्राइवर की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना के बाद जिला अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद दो 108 संजीवनी वाहन और पुलिस के वाहनाें की मदद से घायलों को जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। पुलिस के जवानों ने घायलों को पहुंचाने में काफी तत्परता दिखाई।

इसके अलावा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन सहित नगर के युवाओ और आम लोगों ने भी घायलों को पहुंचाने में पुलिस की मदद की। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने के बाद युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सनी मेमन के साथ नगर के दर्जनों युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से उतारा और जिला अस्पताल के अंदर तक पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी माैके पर पहुंचे। कलेक्टर के निर्देश पर अनुभाग अधिकारी विश्वजीत यादव, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा नेतराम नवरत्न भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलाें के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा एंबुलेंस और अन्य वाहनों की व्यवस्था कर तत्काल घायलों को रायपुर रेफर कराया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की टक्कर से एक्टिवा सवार 60 साल की महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
सक्ती - सटोरिया आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस की दबिस, आकाश टेमरिहा फरार, तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति और पत्नी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH