अगले दो दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगले दो दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली 08 मार्च 2022 -  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया। जिसमें अगले दो दिनों के लिए मध्यप्रदेश , गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। आईएमडी के अनुसार पवन संगम और पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ केरल तट से दक्षिण-पूर्व अरब सागर से निचले क्षोभमंडल स्तर में कोंकण तट पर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने कहा कि इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 10 मार्च तक महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने आगे कहा कि 09 मार्च को उत्तर मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि की आशंका है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। यह मंगलवार रात तक जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। ट्रफ रेखा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण राजस्थान तक फैली है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्यप्रदेश के पश्चिमी इलाके, कोंकण, गोवा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की बरसात के साथ गरज देखने को मिल सकती है। वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा और कुछ इलाकों में हिमपात की संभावना है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH