ऑनलाइन क्लास के लिए 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है सरकार ??? , जानिए इस वायरल मैसेज का सच

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन क्लास के लिए 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है सरकार ??? , जानिए इस वायरल मैसेज का सच
नई दिल्ली 08 मार्च 2022 -  पूरा देश कोरोना (Corona) की मार झेल रहा है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के दावे किये जा रहे है. कोरोना के इलाज से लेकर लॉकडाउन के नियम और यहां तक की सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं पर भी कई मैसेज वायरल (Viral Massage) हो रहे हैं. इन्हीं में से एक मैसेज है जिसमें कहा जा रहा है की ऑनलाइन क्लास के लिए 100 मिलियन यूजर्स को तीन महीने का फ्री रिचार्ज सरकार की ओर से दिया जा रहा है. आपको बता दें कि यह एक फर्जी मैसेज है।

भारत सरकार की ओर से पीआईबी फैक्ट चेक ने दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से कहा गया कि इस वायरल मैसेज में किया गया दावा पूरी तरह फर्जी है और सरकार का ऐसा कोई प्लान नहीं है. फ्रॉड अलर्ट हैच टैग के साथ पीआईबी फैक्ट चेक ने कू (Koo) किया कि एक व्हाट्सअप मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 3 महीने के लिए 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को मुफ्त इंटरनेट प्रदान कर रही है. यह दावा फर्जी है. भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है।

व्हाट्सअप पर वायरल मैसेज में लिखा गया है कि भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 100 मिलियन यूजर्स को 3 महीने वाला रिचार्ज प्लान फ्री में देने का वादा किया गया है. अगर आपके पास Jio, Airtel या Vi का Sim हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है. मैंने फ्री रिचार्ज पाया, आप भी कर सकते हो. इसके साथ ही मैसेज के नीचे एक लिंक दिया गया है. सबसे नीचे लिखा हुआ है, जल्दी करें यह ऑफर 30 मई 2021 तक की सीमित है।

बता दें कि व्हाट्सअप पर फर्जी मैसेज वायरल करने का यह कोई नया मामला नहीं है. कोरोना संक्रमण के इस दौर में कई प्रकार के फर्जी दावे किये गये. कुठ मैसेज में कोरोना के इलाज के लिए फर्जी दवाओं की जानकारी दी गयी तो कुछ में कई सरकारी योजनाओं के बारे में गलत सूचनाएं फैलायी गयी. पीआईबी फैक्ट चेक ने ऐसे कई दावों की पोल खोली है।

इसी प्रकार के एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री देश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं. इसके लिए आवेदन करने का एक लिंक भी वायरल किया जा रहा है. वायरल मैसेज में कहा गया है कि प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2020 में अपना रजिस्ट्रेशन करें. इस योजना में सभी युवा बेरोजगारों को सरकार 3500 रुपये हर महीने देगी. रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिये लिंक पर क्लिक करें. यह दावा भी एकदम फर्जी था।
ऑनलाइन क्लास के लिए 3 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है सरकार ??? , जानिए इस वायरल मैसेज का सच

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH