बजट सत्र में शामिल होने 140 किलोमीटर स्कूटी चला कर रायपुर पहुँची कांग्रेस की महिला विधायक

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बजट सत्र में शामिल होने 140 किलोमीटर स्कूटी चला कर रायपुर पहुँची कांग्रेस की महिला विधायक
राजनांदगांव 07 मार्च 2022 -  सुरक्षा लौटा चुकी खुज्जी विधायक छन्‍नी साहू अपनी मोपेड से 140 किमी का सफर तय करते हुए राजधानी रायपुर रवाना हुई। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार किसी विधायक ने अपनी ही सरकार में सुरक्षा को त्याग कर इस तरह का तेवर अख्तियार किया है। 

बता दें कि खुज्जी विधायक छन्‍नी साहू ने पति चंदू साहू के खिलाफ हुए FIR के विरोध में पुलिस व जिला प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा लौटा दी है। करीब 01 माह से विधायक छन्‍नी साहू अपने विधानसभा क्षेत्र में बिना सुरक्षा के ही मोपेड से जनसंपर्क कर रही है। बड़ी बात यह है कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है। उन्होंने इस खतरे को भी नजर अंदाज करते हुए अपनी जनता के बीच बगैर सुरक्षा के रहने को प्राथमिकता दी है।

इधर सात मार्च से शुरु हो रहे बजट सत्र में शामिल होने विधायक छन्‍नी साहू मोपेड से ही रायपुर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान राजनांदगांव में उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं अपनी सुरक्षा पुलिस प्रशासन को लौटा चुकी हूं। इसलिए अब अपने पास उपलब्ध संसाधानों के साथ ही रायपुर जा रही हूं। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह की पहल किए जाने पर उन्होंने साफ किया कि मुझे इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।

खुज्जी विधायक छन्‍नी साहू ने बीते 05 फरवरी को अपनी सुरक्षा पुलिस प्रशासन को लौटा दी थी। दरअसल 04 दिसंबर 2021 में विधायक पति चंदू साहू के खिलाफ पुलिस ने एटोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जिसे लेकर पुलिस ने विधायक से सहयोग करने की बात कही थी। इस मसले पर विधायक ने सुरक्षा तो लौटा ही दी, साथ ही पति चंदू साहू ने भी खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। फिलहाल विधायक पति चंदू साहू जमानत पर हैं।

विधायक छन्‍नी साहू ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बगैर जांच पड़ताल किए ही पति चंदू साहू पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन रेत तस्करों के खिलाफ वो बीते कई महिनों से लिखित शिकायत कर रहीं हैं। उन्होंने ही उनके छवि खराब करने और उन्हें परेशान करने षड़यंत्र रचा। षड़यंत्रकारियों के इशारे पर ही पति के खिलाफ कार्रवाई की बात विधायक ने कही है। गिरफ्तारी के कुछ ही दिनों बाद चंदू साहू को जमानत मिल गई थी। सुरक्षा लौटाने के बाद से ही विधायक छन्‍नी साहू अपने इलाके में मोपेड पर ही जनसंपर्क कर रही है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH