अगले 24 घंटे के दौरान संभावित मौषम का पूर्वानुमान , दिनाँक 28 फरवरी 2022 दिन सोमवार
मौसम , 28-02-2022 12:43:04 PM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।
उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और हिमपात की गतिविधियां संभव हैं।
2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
सोर्स - skymetweather.com
















