अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने दी 20 लाख की सुपारी , ऐसे हुआ मामले का खुलासा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने दी 20 लाख की सुपारी , ऐसे हुआ मामले का खुलासा
नई दिल्ली 24 फरवरी 2022 -  राजधानी दिल्ली में कथित तौर पर एक महिला ने अपने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या करा दी। हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने इस कांड को महज 24 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों की पहचान सीमा , गौरव तेवतिया , रिंकू पंवार (22) , सौरभ चौधरी (23) , प्रशांत (22) , परविंदर (23) , विशन कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रोहिणी के हेलीपोर्ट रोड पर प्रदीप का शव मिलने के एक दिन बाद यह सभी गिरफ्तारियां की गई हैं।

पुलिस ने कहा कि प्रदीप पेशे से दूधिया था और रोहिणी के रिठाला का रहने वाला था और उसकी पत्नी सीमा के पिछले आठ साल से गौरव तेवतिया के साथ अवैध संबंध थे और वह उसके साथ ही रहना चाहती थी। सीमा को प्रेमी के साथ रहने के लिए पति से पीछा छुड़ाना था। इसके लिए सीमा और गौरव ने मिलकर प्रदीप (35 वर्षीय) की हत्या का प्लान बनाया था। गौरव ने हत्या के लिए अपने पांच साथियों को चार-चार लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि सोमवार को हेलीपोर्ट रोड पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई थी जो पेशे से दूधिया था। उसके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर गोली लगी थी। उसे बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में हत्या और आर्म्स एक्ट की अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी। मृतक और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही पुलिस ने मुखबिरों को भी काम पर लगाया था।

डीसीपी ने कहा कि प्रदीप के कई दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। इसके बाद देवली खानपुर, सुल्तानपुरी और गौतमबुद्ध नगर में आरोपियों के ठिकानों का पता चला। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि गौरव तेवतिया और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे और वह साथ रहना चाहते थे, इसलिए गौरव और महिला ने प्रदीप को मारने का फैसला किया था। आरोपियों के पास से दो बाइक, तीन देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH