राशन कार्ड बनाने के लिए वार्डो में लगेगा शिविर , देखे किस दिन किस वार्ड में लगेगा शिविर

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राशन कार्ड बनाने के लिए वार्डो में लगेगा शिविर , देखे किस दिन किस वार्ड में लगेगा शिविर
दुर्ग 21 फरवरी 2022 -  भिलाई निगम के वार्डों में 21 से 26 फरवरी तक राशन कार्ड के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। निगम क्षेत्र के ऐसे लोग जिनका राशन कार्ड नहीं बना है। जिन्हें छूटे हुए परिवार का नाम कार्ड में जुड़वाना या कटाना हो। जिन्हें नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड बनवाना है। ऐसे लोग अपने वार्ड के शिविर में जाकर राशन कार्ड के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि राज्य शासन के निर्देश पर इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। महापौर नीरज पाल ने भी शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा है। इस शिविर में छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनाने और पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने का मौका मिलेगा।

नेहरू नगर जोन क्षेत्र की बात करें तो यहां 21 फरवरी को वार्ड 1 जुनवानी के सांस्कृतिक भवन बाजार चौक खमरिया में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन वार्ड 2 स्मृति नगर के सोसाइटी कार्यालय में, वार्ड 3 मॉडल टाउन वार्ड के सांस्कृतिक मंच कोसानगर में, 22 फरवरी को वार्ड 4 नेहरू नगर के सियान सदन नेहरू नगर में, वार्ड 5 कोसानगर के सामुदायिक भवन में, वार्ड 6 प्रियदर्शनी परिसर के लोही पेट्रोल पंप के पास सतनाम भवन में, 23 फरवरी को वार्ड 7 राधिका नगर के सियान सदन राधिका नगर में, वार्ड 8 कृष्णा नगर के हनुमान मंदिर के पास मंच में, वार्ड 9 राजीव नगर सुपेला के राजीव चौक मंच में, 24 फरवरी को वार्ड 10 लक्ष्मी नगर सुपेला के मछली मार्केट के पीछे मंच में, वार्ड 11 फरीदनगर के सियान सदन कोहका टाटा लाइन में, वार्ड 12 रानी अवंती बाई के व्यामशाला कोहका में, 25 फरवरी को वार्ड 13 पुरानी बस्ती कोहका के मंगल बाजार के पास भवन में, वार्ड 17 नेहरू भवन सुपेला में, वार्ड 18 कांट्रैक्टर कॉलोनी के आमोद भवन सुपेला में।

जोन 5 में कब कहां लगेंगे शिविर 21 फरवरी को वार्ड क्रमांक 57 सेक्टर 4 पूर्व के लिए सड़क 14 के सामने मंच, वार्ड क्रमांक 58 सेक्टर 4 पश्चिम के लिए सड़क 29 एवं 30 के बीच मंच में, वार्ड क्रमांक 61 सेक्टर 6 पूर्व के लिए समीपस्थ नगर निगम कार्यालय में, 22 फरवरी को वार्ड क्रमांक 59 सेक्टर 5 पूर्व के लिए सड़क 12 एवं 13 के बीच मंच में, वार्ड क्रमांक 60 सेक्टर 5 पश्चिम के लिए सत् विजय ऑडिटोरियम में, वार्ड क्रमांक 62 सेक्टर 6 मध्य के लिए ई मार्केट के सामने मंच में, 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 63 सेक्टर 6 पश्चिम के लिए ई मार्केट के सामने मंच में, वार्ड क्रमांक 66 सेक्टर 7 पूर्व के लिए सड़क तीन एवं चार के बीच मंच में, वार्ड क्रमांक 68 सेक्टर 8 के लिए बी एन एस स्कूल में, 24 फरवरी को वार्ड क्रमांक 66 सेक्टर 10 गुड़िया मंच में, वार्ड क्रमांक 67 सेक्टर 7 पश्चिम के रेलवे स्टेशन बस्ती में, वार्ड क्रमांक 69 सेक्टर 9 हॉस्पिटल सेक्टर के लिए वरिष्ठ नागरिक मंच में, 25 फरवरी को वार्ड क्रमांक 64 सिविक सेंटर के लिए सड़क 11 एवं 12 के बीच मंच में, 26 फरवरी को वार्ड क्रमांक 70 शहीद कौशल यादव हुडको वार्ड के लिए सियान सदन हुडको में शिविर आयोजित किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH