अगले 24 घंटों में राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार , IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगले 24 घंटों में राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार , IMD ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली 19 फरवरी 2022 - देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। IMD ने संभावना जताई है कि दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में कुछ ही घंटों बाद हल्की से मध्यम तेजी के साथ गरज के साथ बारिश होगी। वहीं हरियाणा के रोहतक, मानेसर, गुरुग्राम, झज्जर, फरुखनगर, पलवल, और भिवानी में भी बारिश होने का अनुमान है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी और पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में अलग-अलग हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में मध्यम बारिश होने की संभावना है और 20 और 21 फरवरी को ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 19 से 22 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 20 और 21 फरवरी को असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की थी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, उत्तर प्रदेश मे 22 फरवरी तक अलग-अलग जिलों में बादल छाए नजर आयेंगे और बारिश के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार और झारखंड में भी दिखेगा। बिहार और झारखंड के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश का मौसम स्थिर बना हुआ है और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में हल्की बारिश होगी।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 फरवरी से पूरे देश में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH