एक के साथ दिन में , दूसरी के पास रात में और तीसरी पत्नी से गांव जाकर प्यार करता था पति , ऐसे हुआ खुलासा

झारखंड , 16-02-2022 5:11:21 AM
Anil Tamboli
एक के साथ दिन में , दूसरी के पास रात में और तीसरी पत्नी से गांव जाकर प्यार करता था पति , ऐसे हुआ खुलासा
गिरिडीह 15 फरवरी 2022 - ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शो के होस्ट और देश के जाने माने स्टैंड अप कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा की बॉलीवुड फिल्म किस किसको प्यार करूं वाली फिल्मी कहानी झारखंड के गिरिडीह जिले में भी देखने को मिली है. दरअसल जिस तरह इस फिल्म के लीड एक्टर कपिल शर्मा अपनी इस डेब्यू फिल्म तीन-तीन पत्नियों के चक्कर में पड़ जाते हैं और परेशान होते हैं, उसी तरह गिरिडीह जिले में भी एक व्यक्ति की तीन-तीन पत्नियों की कहानी का खुलासा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के घोडथंबा ओपी के मरपोका में एक युवक सिकंदर विश्वकर्मा की तीन पत्नियां हैं. पहली पत्नी गिरिडीह जिले के मरपोका गांव की है. दूसरी पत्नी रजनी दिल्ली और तीसरी पत्नी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, लेकिन वह दिल्ली में ही रहती है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दूसरी पत्नी रजनी पति को खोजते हुए अपने ससुराल घोडथंबा के मरपोका गांव पहुंची. यहां पहुंचने पर पता चला कि यहां भी उसकी एक पत्नी बसंती है. बसंती को 2 पुत्र व एक पुत्री है. इसके बाद तो थोड़ी देर के लिए वहां मच गया. वहीं अब इस मामले में पत्नी न्याय के लिए पुलिस के पास जाने की बात कह रही है।

बताया जाता है कि सिकंदर पिछले 15 सालों से दिल्ली में रहता है. वह दिल्ली के अनंत राज कंपनी में काम करता था. रजनी भी वहीं काम करती थी. सिकंदर ने रजनी को प्रेम जाल में फंसाया और 01 जुलाई 2014 को उससे शादी कर ली. इसके बाद सिकंदर ने 2020 में यूपी की रहने वाली अंजली ढाका को भी अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी कर ली. हालांकि अंजलि भी दिल्ली में ही रहती थी. इसलिए सिकंदर फिल्मी अंदाज में दिल्ली में रहने वाली दोनों पत्नियों को समय देता रहा. एक को दिन में तो दूसरी को रात में समय देता था. लेकिन, इसी बीच एक दिन सिकंदर का मोबाइल रजनी के पास छूट गया और तभी फोन से तीसरी पत्नी से बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आ गई।

इसी बीच दूसरी पत्नी मारकोपा गांव पहुंची जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया. सिकंदर विश्वकर्मा ने अपनी तीनों पत्नियों से छिपा कर रखा कि उसकी शादी हो चुकी है. जब इस बात का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. लोग गली, मोहल्ला चौक-चौराहों पर इस घटना की चर्चा कर रहे हैं. कई लोग हंस रहे हैं तो कई लोग गुस्से में भी है. हालांकि इस मामले में अब पत्नी अब थाना जाकर न्याय की गुहार लगाने की बात कह रही है

वहीं इस मामले को देखते हुए कई महिला संगठनों ने भी आगे आकर पहल करने की कोशिश कर रही हैं. एका नारी संगठन पदाधिकारी रेखा शर्मा का कहना कि यह पूरा मामला महिलाओं के साथ फ्रॉड का है. महिला संगठन पदाधिकारी कविता मुर्मू ने कहा कि यह मामला महिलाओं की निजता का हनन भी है. उसने तीनों लड़कियों को साथ गलत किया है. इस मामले में कानून के अनुसार उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

18

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH