तबियत खराब होने का बहाना कर 10 दिनों तक दुल्हन ने नही मनाई सुहागरात , फिर 11वे दिन कर दिया यह कांड / अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार , हादसे में 05 लोगो की मौके पर तो एक कि हॉस्पिटल में मौत / सक्ती - सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर मे बुरा फंसा गोमती देवी हॉस्पिटल प्रबंधन , अब ना उगलते बन रहा है और ना.. / छत्तीसगढ़ - 14 साल की नाबालिग बहन ने बड़े भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , मौका देखकर युवतियां हुई फरार , दलाल और ढाबा संचालक गिरफ्तार / सक्ती - सुबह पत्नी ने कांग्रेस से दिया और शाम होते ही पति के साथ मिलकर कर दिया खेला / छत्तीसगढ़ - तीन दिनों से पेंड़ पर लटक रही है प्रेमी जोड़े की लाश , परिजन कर रहे है रखवाली , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - पूर्व जनपद सदस्य व JCCJ नेता रज्जाक अली एक साल के लिए जिला बदर / नाबालिग प्रेमी जोड़े की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
छत्तीसगढ़ - दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत

70.86

गरियाबंद
गरियाबंद 12 अगस्त 2023 - घटारानी घूमने जा रहे कार सवारों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रधान आरक्षक और सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना से थोड़ी देर पहले ही प्रधान आरक्षक ने दोस्तों के साथ घूमने की फोटो अपने वाट्सएप DP में लगाई गई थी। घटना छुरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि, पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा के साथ गरियाबंद के घटारानी घूमने निकले थे। शाम 5 बजे ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक की कार में सवार होकर मस्तूरी से निकले थे। कार में अनूप नायक, रामबहोर सिन्हा के अलावा ग्राम जैतपुरी के सरपंच पुरन कैवर्त्य ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव भी सवार थे। 

रात करीब 10:30 बजे कार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास पहुंचे थे। तभी कार का अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस हादसे में पचपेड़ी थाने के प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह के सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल यादव को मौके पर ही मौत हो गई। जैतपुरी के सरपंच पुरन कैवर्त्य व अनूप नायक गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीँ, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मृत प्रधान आरक्षक राम बहोर सिन्हा ने घटना से थोड़ी देर पहले दोस्तों के साथ घूमने जाने का फोटो अपने वाट्सएप DP में शेयर किया था। उसे क्या पता था कि यह उसकी आखिरी फोटो होगी। फोटो अपलोड करने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/